कुछ समय के लिए दूर रहना चाहते हैं? हम पूरी तरह समझते हैं। चाहे आप डिजिटल डिटॉक्स कर रहे हों, खुद पर ध्यान केंद्रित कर रहे हों, या बस थोड़ी राहत की जरूरत हो, हम आपकी सहायता के लिए यहां हैं।
स्नूज़ मोड का उपयोग करें
स्नूज़ मोड आपको अपनी प्रोफ़ाइल छिपाने और ब्रेक लेने की सुविधा देता है - अपनी प्रोफ़ाइल की जानकारी हटाए बिना।
इसे चालू करने के लिए:
- अपनी प्रोफ़ाइल खोलें
- सेटिंग्स आइकन पर टैप करें
- 'स्नूज़ मोड' चुनें
- चुनें कि कितनी देर तक स्नूज़ करना है (24 घंटे, 72 घंटे, एक सप्ताह या अनिश्चित काल तक)
- मैचों को दिखाने के लिए कोई स्टेटस चुनें। या, अदृश्य रहें
स्नूज़ मोड में रहते हुए, आप नए मैच बनाने से ब्रेक ले सकते हैं और अपने मौजूदा कनेक्शन से चैट जारी रख सकते हैं। इस दौरान, आप ' दूर स्टेटस' भी सेट कर सकते हैं ताकि आपके मैच को पता चल जाए कि आप कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
आप इनमें से कोई भी स्टेटस चुन सकते हैं:
मैं यात्रा पर हूँ
मैं काम पर ध्यान दे रहा/रही हूँ
मैं डिजिटल डिटॉक्स पर हूँ
या मैं खुद को प्राथमिकता दे रहा/रही हूँ
आपका 'दूर स्टेटस' आपके मौजूदा मैच को बताता है कि आप क्या कर रहे हैं—ताकि आप अपनी सुविधानुसार, बिना संपर्क खोए, पीछे हट सकें। स्नूज़ मोड बंद करके आप कभी भी खुद को दुबारा सामने ला सकते हैं।
जानने योग्य बातें:
- स्नूज़ फ़ीचर चालू करने से आपकी सब्सक्रिपशन रुकती नहीं है — अगर आप ब्रेक लेना चाहते हैं तो आपको अपनी सब्सक्रिपशन को प्रबंधित करना होगा।
- जब आप स्नूज़ मोड में होते हैं तो जिन मैचों के साथ आपकी चैट सक्रिय नहीं है, वे अपने आप हट जाएंगी।
क्या आपको अधिक स्थायी ब्रेक चाहिए?
अगर आप Bumble छोड़ना चाहते हैं, तो आप अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं।
अकाउंट डिलीट होने पर, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि वह ऐप पर दिखाई न दे। गलती से डिलीट होने पर 28 दिनों तक उसे रीस्टोर किया जा सकता है। 28 दिनों के बाद, हम अपनी प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार आपके व्यक्तिगत डेटा को अपने सिस्टम से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं।
यहां जानें कि अपना Bumble अकाउंट कैसे हटाना है।