विषय-सूची
- परिचय
- हमारी ऐप्स की व्याख्या
- डेटा के लिए अनुरोध कैसे जमा करें?
- यूज़र अकाउंट की कौन सी जानकारी स्टोर की जाती है?
- अकाउंट की जानकारी कितने समय तक स्टोर की जाती है?
- अकाउंट खोजने के लिए कौन सी जानकारी चाहिए?
- अनुरोध में और कौन से विवरण शामिल किए जाने चाहिए?
- अनुरोध किसे किया जाना चाहिए?
- Kodex के जरिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से किस तरह का अनुरोध जमा किया जा सकता है?
- आपातकालीन प्रकटीकरण अनुरोध कैसे जमा करें?
- देश-विशिष्ट कानूनी आवश्यकताएँ
- प्रोफ़ाइल को हटाने के लिए अनुरोध
- रिकॉर्ड का प्रमाणीकरण
- संरक्षण अनुरोध
- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
परिचय
ये दिशानिर्देश Bumble Inc. Group ("हम", "हमारा", "हमें") से डेटा अनुरोध करने के इच्छुक किसी अधिकृत सरकारी अधिकारी या कानून प्रवर्तन एजेंसी ("आप", "आपका", "आपकी") की सहायता के लिए हैं।
हमारी ऐप्स की व्याख्या
Bumble: डेटिंग और सोशल नेटवर्किंग ऐप Bumble की स्थापना 2014 में सीईओ व्हिटनी वोल्फ हर्ड द्वारा महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई ऐप के रूप में की गई थी। Bumble डेटिंग (Bumble Date), दोस्ती (Bumble BFF) और पेशेवर नेटवर्किंग (Bumble Bizz) के जरिए लोगों को कनेक्ट करता है। Bumble समानता पर आधारित रिश्तों के महत्व और स्वस्थ व खुशहाल जीवन में उनकी अहम भूमिका को दर्शाता है। हमने अपने प्लेटफॉर्म को दया, सम्मान और समानता के सिद्धांतों पर बनाया है - और हमारी कम्यूनिटी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। Bumble अपने यूजर्स को को उनके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराता है और उन्हें घृणा, आक्रामकता और बुलिंग से मुक्त अनुभव प्रदान करने की कोशिश करता है। Bumble को मुफ़्त में डाउनलोड किया जा सकता है और Apple App Store, Google Play Store और वेब पर व्यापक रूप से उपलब्ध है। Bumble ऐप के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए, कृपया यहाँ हमारे सहायता केंद्र पर देखें।
Badoo: 2006 में लॉन्च हुआ Badoo आधुनिक डेटिंग का अग्रणी प्लेटफ़ॉर्म है और डेटिंग को कम जटिल तथा अधिक मज़ेदार बनाने को कोशिश करता है। यह ऐसे यूजर्स की कम्यूनिटी बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है जो अपने इरादे को लेकर स्पष्ट हों, जैसे असल में हों वैसे दिखें और सभी के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें - ताकि हर कोई डेटिंग के बेहतरीन पहलुओं का आनंद ले सके। दुनिया भर में लाखों यूजर्स के साथ, Badoo एक फ्रीमीयम सेवा है, जो यूजर्स को अतिरिक्त प्रीमियम सब्सक्रिपशन प्रदान करती है। यह ऐप Apple App Store, Google Play Store, Huawei AppGallery और वेब पर उपलब्ध है। Badoo, Bumble Inc. का हिस्सा है। Badoo ऐप के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए, कृपया यहाँ हमारे सहायता केंद्र पर देखें।
Bumble for Friends: Bumble for Friends (BFF) एक ऐसी फ्रेंडशिप ऐप है जो आपको सच्चे दोस्त बनाने और अपनी कम्यूनिटी विकसित करने में मदद करता है! हमने ऐप को नए सिरे से डिज़ाइन किया है ताकि अपने जैसे लोगों को ढूंढना आसान, सुरक्षित और मज़ेदार हो सके। चाहे आप किसी नए शहर में रहने जा रहे हों, कॉलेज शुरू कर रहे हों, या बस ऐसे दोस्त ढूंढ रहे हों जो आपको समझते हों, हमारे नए फ़ीचर्स आपकी मदद करने के लिए बनाए गए हैं।
Plans: Plans 21 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए लोगों से मिलने का एक नया तरीका है—लगातार मैसेज भेजने की ज़रूरत नहीं, कोई दबाव नहीं। आपको स्थानीय जगहों पर छोटे समूहों के साथ ड्रिंक या डिनर के लिए चुनिंदा आमंत्रण मिलते हैं। आपको बस वहाँ जाना है और देखना है कि आपकी वाइब किसके साथ मिलती है। यह आसान है–अपने बारे में और अपनी पसंद-नापसंद के बारे में थोड़े से प्रश्नों का उत्तर दें। आपको प्रासंगिक आमंत्रण भेजना शुरू करने के लिए Plans को बस इतना ही चाहिए। Plans ऐप के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए, कृपया यहाँ हमारा सहायता केंद्र देखें।
डेटा के लिए अनुरोध कैसे जमा करें?
सभी अनुरोध हमारे समर्पित कानून प्रवर्तन अनुरोध पोर्टल ("Kodex") के जरिए से सही ढंग से जमा किए जाने चाहिए:
Bumble, Bumble for Friends और Plans: https://app.kodexglobal.com/bumble/signin
Badoo: https://app.kodexglobal.com/badoo/signin
Kodex आपको डेटा सबमिशन सबमिट करने, ट्रैक करने और सुरक्षित रूप से प्राप्त करने की सुविधा देता है। Kodex आपको हमारी क्रिटिकल रिस्पांस टीम से सीधे बात करने की भी सुविधा देता है।
आपको सबसे पहले Kodex के साथ एक अकाउंट रजिस्टर करना होगा और Kodex को यह वेरीफाई करने की अनुमति देने के लिए जानकारी प्रदान करनी होगी कि आप एक वैध कानून प्रवर्तन अधिकारी हैं। यदि अनुरोध को आपातकालीन प्रकटीकरण अनुरोध माना जाता है, तो प्रक्रिया में देरी न हो, इसके लिए Kodex द्वारा वेरीफिकेशन पूरा होने तक मामले पर काम किया जाएगा।
कृपया ध्यान दें कि हम फैक्स, फोन, ईमेल या पत्र के जरिए से सबमिट किए गए किसी भी अनुरोध या अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा किए गए किसी भी अनुरोध का उत्तर नहीं देंगे। अगर अनुरोध डाक से जमा किया जाता है, तो कानून लागू करने वाले अधिकारियों को जवाब मिलने में ज़्यादा समय लग सकता है।
यूज़र अकाउंट की कौन सी जानकारी स्टोर की जाती है?
जब यूजर्स हमारे ऐप्स डाउनलोड करते हैं, अकाउंट बनाते हैं और खरीदारी करते हैं, तो हम उनके बारे में कुछ जानकारी (" अकाउंट की जानकारी") एकत्र कर सकते हैं, जैसे कि:
पहचानकर्ता, जैसे नाम और स्थान;
व्यक्तिगत जानकारी, जैसे संपर्क (ईमेल और टेलीफोन नंबर सहित) और वित्तीय जानकारी;
संरक्षित वर्गीकरणों की विशेषताएं, जैसे आयु, लिंग पहचान, वैवाहिक स्थिति (यदि लागू हो), यौन अभिविन्यास, नस्ल, वंश, राष्ट्रीय मूल, धर्म और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी;
व्यावसायिक जानकारी, जैसे लेनदेन की जानकारी और खरीदारी का इतिहास;
बायोमेट्रिक जानकारी;
इंटरनेट या नेटवर्क गतिविधि की जानकारी, जैसे कि हमारे Bumble, Badoo, BFF या Fruitz वेबसाइटों और ऊपर बताए गई संबंधित ऐपस के साथ इंटरऐक्शनस।
भौगोलिक स्थान डेटा, जैसे मोबाइल डिवाइस की लोकेशन;
ऑडियो, इलेक्ट्रॉनिक, विजुअल और मिलती-जुलती जानकारी, जैसे फ़ोटो और वीडियो;
व्यावसायिक या रोजगार से संबंधित जानकारी;
गैर-सार्वजनिक शिक्षा संबंधी जानकारी; और
ऊपर दी गई किसी भी व्यक्तिगत जानकारी से निकाले गए नतीजे, जिनका उपयोग किसी व्यक्ति की पसंद, रुचियों और विशेषताओं के बारे में प्रोफ़ाइल या सारांश तैयार करने के लिए किया जाता है।
अकाउंट की जानकारी कितने समय तक स्टोर की जाती है?
हम अपनी आंतरिक रिटेंशन नीति के अनुसार विभिन्न प्रकार की जानकारी को अलग-अलग अवधि तक सुरक्षित रख सकते हैं। उदाहरण के लिए, ऐसे यूजर्स के लिए अलग-अलग डेटा रिटेंशन अवधि होती है जो अपना अकाउंट हटाते हैं या जिन्हें ब्लॉक कर दिया जाता है*।
| प्राइवेसी पॉलिसी |
| Bumble |
| Badoo |
| Bumble For Friends |
| Plans |
*एक यूज़र किसी भी समय अपना अकाउंट हटाने का विकल्प चुन सकता है। यदि अनुरोध किए जाने के समय यूज़र द्वारा अकाउंट पहले ही हटा दिया गया है, तो कृपया यह पता लगाने के लिए कि क्या कुछ डेटा प्रकटीकरण के लिए उपलब्ध है, कृपया Kodex पर Quick Questions सेक्शन के ज़रिए क्रिटिकल रिस्पॉन्स टीम से पूछें।
अकाउंट खोजने के लिए कौन सी जानकारी चाहिए?
प्रोफ़ाइल को सफलतापूर्वक ढूंढने के लिए हमें अकाउंट धारक का नाम और निम्नलिखित में से कम से कम एक जानकारी चाहिए होगी:
रजिस्टर्ड ईमेल पता
रजिस्टर्ड या लिंक किया गया मोबाइल/सेल फ़ोन नंबर
विशिष्ट यूजर ID नंबर।
अकाउंट के पहचानकर्ताओं से संबंधित किसी भी प्रश्न या समस्या के लिए कृपया Kodex में स्थित “Quick Questions” विकल्प के जरिए हमसे संपर्क करें।
क्रेडिट कार्ड अनुरोध: क्रेडिट कार्ड के लेनदेन से संबंधित अनुरोधों के लिए, कृपया हमें निम्नलिखित जानकारी प्रदान करें ताकि हम आपको सही भुगतान प्रदाता का विवरण दे सकें:
क्रेडिट कार्ड नंबर के अंतिम 4 अंक
कार्ड का प्रकार (जैसे Visa, Mastercard, American Express)
जारीकर्ता देश (जैसे यूनाइटेड किंगडम/संयुक्त राज्य अमेरिका)
कार्ड की समाप्ति तिथि (उदाहरण के लिए 05/23)
कार्ड पर नाम।
कृपया पेमेंट कार्ड इंडस्ट्री डेटा सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स के अनुसार पूरा प्राइमरी अकाउंट नंबर (पेमेंट कार्ड पर मौजूद लंबा नंबर) न दें।
अनुरोध में और कौन से विवरण शामिल किए जाने चाहिए?
समय पर प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए, सभी डेटा अनुरोधों में निम्नलिखित शामिल होना चाहिए:
अनुरोध का विस्तृत कारण, जिसमें अपराध की किस्म और संदर्भ शामिल हो (यदि प्रासंगिक हो तो नीचे आपातकालीन प्रकटीकरण अनुभाग भी देखें)
कौन सा डेटा मांगा जा रहा है
खोजी जाने वाली विशिष्ट, प्रासंगिक दिनांक सीमा
संपर्क व्यक्ति का नाम, जिसमें विभाग और पदनाम के साथ संपर्क के फ़ोन नंबर शामिल हो
और कानूनी प्रक्रिया का एक संलग्नक (यदि लागू हो); जैसे कि सम्मन, तलाशी वारंट, आईपीए नोटिस या उत्पादन आदेश।
अनुरोध किसे किया जाना चाहिए?
Bumble या Badoo ऐप से संबंधित सभी अमेरिका-आधारित डेटा अनुरोध अमेरिकी कानून के अधीन होते हैं। अमेरिकी अनुरोध निम्नलिखित पते पर भेजे जाने चाहिए: Bumble Trading LLC, 1105 West 41st Street, Austin, Texas, 78756, United States of America**
**ध्यान दें: Badoo के लिए अमेरिका में आधारित आवेदन Bumble Trading LLC को भेजे जाने चाहिए
EU प्रोडक्शन ऑर्डर/संरक्षण अनुरोध निम्नलिखित पते पर भेजे जाने चाहिए: Social Online Payments Limited, 70 Sir John Rogerson's Quay, Dublin 2, Dublin, Ireland.
यदि आप अमेरिका और यूरोपीय संघ से बाहर स्थित हैं, तो Bumble और Badoo ऐप से संबंधित सभी अनुरोध इंग्लैंड और वेल्स के कानूनों के अधीन हैं। इन अनुरोधों के लिए:
Bumble ऐप डेटा अनुरोधों को निम्नलिखित पते पर भेजा जाना चाहिए: Bumble Holding Limited, 1 Blossom Yard, Fourth Floor, London, United Kingdom, E1 6RS.
Badoo ऐप डेटा अनुरोधों को निम्नलिखित पते पर भेजा जाना चाहिए: Badoo Trading Limited, 1 Blossom Yard, Fourth Floor, London, United Kingdom, E1 6RS.
Bumble For Friends ऐप डेटा अनुरोधों को निम्नलिखित पते पर भेजा जाना चाहिए: Geneva Technologies, Inc. 1209 Orange Street, Wilmington, New Castle County, Delaware 19801, United States of America
Kodex के जरिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से किस तरह का अनुरोध जमा किया जा सकता है?
EU प्रोडक्शन ऑर्डर
आपातकालीन प्रकटीकरण
वारंट
सम्मन
IPA नोटिस
प्रोडक्शन ऑर्डर
अदालत का आदेश
पारस्परिक कानूनी सहायता संधि अनुरोध
प्रोफ़ाइल हटाने का अनुरोध
रिकॉर्ड का प्रमाणीकरण
संरक्षण अनुरोध/EPOC-PR
विश्वसनीय फ्लैगर
आपातकालीन प्रकटीकरण अनुरोध कैसे जमा करें?
यदि जानकारी किसी आपातकालीन स्थिति से संबंधित है, जिसमें हमें यह मानने का कारण है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु या गंभीर शारीरिक चोट का तत्काल खतरा है, तो हम उपलब्ध जानकारी के लिए कानूनी अनुरोध पर शीघ्र प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
आपके अनुरोध को आपातकालीन प्रकटीकरण अनुरोध (Emergency Disclosure Request) के रूप में मानने के लिए, हमें पर्याप्त जानकारी प्रदान करनी होगी ताकि हम यह उचित रूप से विश्वास कर सकें कि स्थिति एक आपातकालीन स्थिति है। कृपया सुनिश्चित करें कि आपके अनुरोध में स्थिति के आपातकालीन होने के कारण के बारे में पूरी जानकारी शामिल हो। यदि हमारे पास यह स्थापित करने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है कि कोई आपातकालीन स्थिति मौजूद है, तो हम आपके अनुरोध को अस्वीकार करने या आपसे अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने तक अपनी प्रतिक्रिया में देरी करने के लिए बाध्य होंगे।
ऐसी परिस्थितियों के उदाहरण, जिनमें हम किसी मामले को आपातकालीन स्थिति मान सकते हैं, निम्नलिखित हैं:
वर्तमान अपहरण या लापता व्यक्ति की स्थिति;
सक्रिय यौन उत्पीड़न, जिसमें बाल यौन शोषण शामिल है लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है;
स्कूल में गोलीबारी की गंभीर और तत्काल धमकी;
आतंकवादी कृत्य;
यूके होम ऑफिस के दिशानिर्देशों के अनुसार ग्रेड 1 आपातकाल (जीवन के लिए तत्काल खतरा); या
कोई अन्य मामला जहां किसी व्यक्ति का जीवन गंभीर और तत्काल खतरे में हो।
Kodex के माध्यम से अनुरोध करते समय, कानूनी प्रक्रिया के रूप में "आपातकालीन" चुनें। आपातकालीन स्थिति के बारे में अपर्याप्त जानकारी प्रदान किए जाने पर आपके अनुरोध का जवाब देने में देरी हो सकती है।
देश-विशिष्ट कानूनी आवश्यकताएँ
यूरोपीयन यूनियन
18 अगस्त, 2026 से, हम रेगुलेशन (EU) 2023/1543 और डिरेक्टिव (EU) 2023/1544 के अनुसार सभी यूरोपीयन यूनियन के सदस्य देशों (डेनमार्क को छोड़कर) को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य तक सीमा पार पहुंच के लिए डेटा का खुलासा करते हैं। हमें यूरोपीयन प्रोडक्शन ऑर्डर (EPOC) और/या यूरोपीय प्रेज़र्वैशन ऑर्डर (EPOC-PR) प्राप्त होते हैं। हम निर्दिष्ट इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को प्रारंभिक 60 दिनों की अवधि के लिए संरक्षित करेंगे, जिसे 30 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है (कुल 90 दिन)।
यूनाइटेड किंगडम
हम लागू यूके (UK) कानूनों के अनुसार और विशिष्ट कानूनी अनुरोधों के जवाब में डेटा का प्रकटीकरण करते हैं, जैसे कि Investigatory Powers Act 2016 (IPA) की धारा 67 के अंतर्गत जारी नोटिस और Proceeds of Crime Act 2002 (POCA) की धारा 345 के तहत जारी प्रोडक्शन ऑर्डर। IPA के अंतर्गत प्रस्तुत किए जाने वाले अनुरोध हमें कम्युनिकेशन डेटा इन्वेस्टिगेशन सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (SPoC) प्रक्रिया के माध्यम से ही प्रस्तुत किए जाने चाहिए। ब्रिटेन में प्रत्येक कानून प्रवर्तन एजेंसी की अपनी SPoC इकाई होती है, जिसे नेशनल कम्युनिकेशंस डेटा सर्विसेज टूल पर खोजा जा सकता है। प्रोडक्शन ऑर्डर और डेटा संरक्षण अनुरोध व्यक्तिगत अधिकारियों के माध्यम से प्रस्तुत किए जा सकते हैं, बशर्ते कि सही कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया हो।
यूके की सभी पुलिस बलों से आने वाले अनुरोधों को IPA प्रस्तुतियों के लिए SPoC प्रक्रिया का उपयोग करने संबंधी होम ऑफिस के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। होम ऑफिस की नॉलेज एंगेजमेंट टीम यह अनुशंसा करती है कि न्यायालय द्वारा अधिकृत प्रोडक्शन ऑर्डर/संरक्षण अनुरोध प्रस्तुत करने का पसंदीदा तरीका SPoC प्रक्रिया के माध्यम से है, लेकिन आवश्यकता होने पर इन्हें Kodex के माध्यम से किसी अधिकारी द्वारा सीधे भी प्रस्तुत किया जा सकता है।
संयुक्त राज्य अमेरिका
हम लागू संयुक्त राज्य अमेरिका (US) के कानूनों के अनुसार डेटा का प्रकटीकरण करते हैं, जिसमें स्टोर्ड कम्युनिकेशंस एक्ट (SCA) भी शामिल है। ये खुलासे केवल विशिष्ट कानूनी अनुरोधों, जैसे कि सम्मन और तलाशी वारंट, के जवाब में ही किए जा सकते हैं।
बाकी दुनिया
जब तक कोई अनुरोध वैध आपातकालीन प्रकटीकरण अनुरोध न हो, हम यूके या संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर किसी भी कानून प्रवर्तन एजेंसी को किसी भी डेटा का खुलासा नहीं कर सकते, सिवाय इसके कि यूके की किसी कानून प्रवर्तन एजेंसी या यूके की अदालत द्वारा म्यूचूअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (MLAT ) के तहत वैध अनुरोध किया गया हो।
यूके सेंट्रल अथॉरिटी (UKCA) MLAT अनुरोधों का समन्वय करता है और अनुरोध करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी उनकी वेबसाइट पर उपलब्ध है; आपराधिक मामलों में म्यूचूअल लीगल असिस्टेंस के लिए अनुरोध: यूके के बाहर के अधिकारियों के लिए दिशानिर्देश।
प्रोफ़ाइल को हटाने के लिए अनुरोध
हम आपके द्वारा रिपोर्ट की गई प्रोफ़ाइलों को हटा देंगे, यदि अनुरोध उचित माध्यमों से किया गया हो और/या जब कानून द्वारा आवश्यक हो। हम EU के विश्वसनीय फ़्लैगर से प्रोफ़ाइल हटाने के अनुरोधों पर भी कार्रवाई करते हैं।
रिकॉर्ड का प्रमाणीकरण
अनुरोध किए जाने पर, हम डेटा सबमिशन के साथ अपना मानक प्रामाणिकता प्रमाणपत्र (Certificate of Authenticity ) प्रदान कर सकते हैं। हम व्यक्तिगत गवाही या विशेषज्ञ गवाह प्रदान नहीं करते हैं। यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो कृपया Kodex में Quick Questions विकल्प के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
डेटा संरक्षण अनुरोध (Preservation Requests) [EU डेटा संरक्षण अनुरोधों को छोड़कर]
हम लागू संयुक्त राज्य अमेरिका (US) के कानूनों के अनुसार आपके द्वारा किए गए किसी संरक्षण अनुरोध (Preservation Request) को स्वीकार करेंगे, जिसमें 18 U.S. Code § 2703(f) और संबंधित यूके के कानून भी शामिल हैं। किसी भी संरक्षण अनुरोध के साथ आधिकारिक लेटरहेड पर हस्ताक्षरित और दिनांकित अनुरोध होना आवश्यक है। हम वैध संरक्षण अनुरोध के आधार पर संबंधित डेटा को प्रारंभिक 90 दिनों के लिए संरक्षित रखेंगे। हम अतिरिक्त 90 दिनों के लिए एक बार बढ़ा भी सकते हैं। यदि समय बढ़ाने की आवश्यकता है, तो आपको Kodex के माध्यम से स्पष्ट रूप से विस्तार के रूप में चिह्नित एक अतिरिक्त अनुरोध प्रस्तुत करना होगा और आधिकारिक लेटरहेड पर एक नया हस्ताक्षरित और दिनांकित अनुरोध शामिल करना होगा।
आप अपने संरक्षण अनुरोध की समाप्ति तिथियों पर नज़र रखने के लिए जिम्मेदार हैं। अनुरोधों की समाप्ति के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। हम अपने नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने वाले किसी भी अकाउंट को हटाने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या यूजर्स को कानून प्रवर्तन से प्राप्त अनुरोधों की सूचना दी जाएगी?
हमारी मानक नीति यह है कि हम डेटा या जानकारी के लिए इन अनुरोधों में से किसी को भी अपने यूजर्स या जनता के सामने प्रकट नहीं करते हैं।
अनुरोध का जवाब मिलने में कितना समय लग सकता है?
हमारा लक्ष्य सभी अनुरोधों को कुछ कार्यदिवसों के भीतर संसाधित करना है, लेकिन कुछ मामलों में आपको जानकारी देने में अधिक समय लग सकता है।
क्या इस प्रक्रिया के लिए कोई प्रशिक्षण उपलब्ध है?
हम आवश्यकतानुसार आपके साथ सहयोगात्मक रूप से कार्य करना चाहते हैं। यदि आप कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने में रुचि रखते हैं ताकि आप हमारी प्रक्रियाओं के बारे में अधिक जान सकें, तो कृपया "Quick Questions" के अंतर्गत Kodex के माध्यम से एक नया आवेदन तैयार करें।