ऑस्ट्रेलिया में, 'अवैध और प्रतिबंधित ऑनलाइन सामग्री' में यह शामिल हैं:
- क्लास 1A सामग्री: बाल यौन शोषण सामग्री, आतंकवाद समर्थक सामग्री, और अत्यधिक अपराध और हिंसा सामग्री; और
- क्लास 1B सामग्री : अपराध और हिंसा सामग्री तथा नशीली दवाओं से संबंधित सामग्री।
आप ऑस्ट्रेलिया के ई-सेफ्टी कमिश्नर की वेबसाइट वेबसाइट पर अवैध और प्रतिबंधित ऑनलाइन सामग्री के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आप ऑस्ट्रेलिया में हैं और मानते हैं कि Bumble पर या उसके जरिए अवैध या प्रतिबंधित सामग्री उपलब्ध है, तो उस सामग्री की सीधे ऐप के माध्यम से रिपोर्ट करना हमारे लिए सामग्री की शीघ्र समीक्षा करने और उचित कार्रवाई करने का सबसे कुशल तरीका है।
ऐसा करने के लिए, Bumble ऐप में 'ब्लॉक और रिपोर्ट करें' बटन पर क्लिक करें, 'अवैध सामग्री' सेक्शन में जाएं और रिपोर्टिंग प्रक्रिया का पालन करें, शिकायत करने का कारण चुनें और हमें कोई अतिरिक्त प्रासंगिक जानकारी प्रदान करें। हमारी टीम आपकी रिपोर्ट की समीक्षा करेगी और जांच पूरी होने पर आपको परिणाम बताएगी।
यदि आपने Bumble पर अवैध या प्रतिबंधित सामग्री के बारे में हमें रिपोर्ट की है और आप हमारे जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप परिणाम की सूचना मिलने के एक महीने के अंदर हमारी जवाब में दिए गए लिंक पर जाकर हमें अपने फैसले की समीक्षा करने के लिए कह सकते हैं। हम समीक्षा करेंगे और जल्दी ही आपको समीक्षा के परिणाम बताएंगे।
कृपया ध्यान रखें कि आपको रिपोर्ट अच्छी नियत से जमा करनी चाहिए, और रिपोर्टिंग फ़ंक्शन का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए। हम उन यूजर्स के विरुद्ध कार्रवाई कर सकते हैं जो हमारे रिपोर्टिंग चैनलों का दुरुपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप अक्सर ऐसी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं जो फिजूल, परेशान करने वाली या अच्छी नियत से नहीं बनाई गई हैं, तो हम आपका अकाउंट निलंबित या समाप्त कर सकते हैं।
हमारी कम्यूनिटी को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद - सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।