अगर आपको फ़ोटो वेरीफिकेशन पूरा करने में परेशानी हो रही है, तो आम समस्याओं को हल करने के लिए नीचे दिए गए समस्या समाधान चरणों का पालन करें:
कैमरे या अनुमति से संबंधित समस्याएं
फ़ोटो वेरीफिकेशन के लिए कैमरे का सही ढंग से काम करना ज़रूरी है, क्योंकि इस प्रक्रिया के दौरान आपको अपनी एक फ़ोटो लेनी होगी।
- पक्का करें कि Bumble को आपके कैमरे तक पहुँचने की अनुमति है:
- iPhone: सेटिंग्स → Bumble → कैमरा सक्षम करें
- Android: सेटिंग्स → ऐप्स → Bumble → अनुमतियाँ → कैमरा सक्षम करें
- सुनिश्चित करें कि आप Bumble ऐप के नए वर्ज़न का उपयोग कर रहे हैं, फिर अपने डिवाइस को रीस्टार्ट करें।
- यदि आपका कैमरा काम नहीं कर रहा है, तो अपने डिवाइस के कैमरे की समस्या को हल करने की कोशिश करें या किसी अन्य डिवाइस पर वेरीफिकेशन पूरा करें।
सेल्फ़ी या पोज़ स्वीकार नहीं किया जा रहा है
अपनी वेरीफिकेशन फ़ोटो लेते समय:
- स्क्रीन पर दिखाये गए पोज़ और हाथ के हाव-भाव की जितनी हो सके हूबहू नकल करें। आपकी फ़ोटो स्वीकार किए जाने के लिए आपका पोज़ और हाथ के हाव-भाव, दोनों का स्क्रीन पर दिखाए गए तरीके से मेल खाना ज़रूरी है।
- अच्छी रोशनी में फ़ोटो लें और सुनिश्चित करें कि आपका पूरा चेहरा साफ़ दिखाई दे।
- टोपी, धूप का चश्मा, फ़िल्टर या ऐसी कोई भी चीज़ पहनने से बचें जो आपके चेहरे को ढक सकती है।
- सुनिश्चित करें कि आपकी Bumble प्रोफ़ाइल पर आपकी कम से कम एक स्पष्ट, पूरे चेहरे वाली फ़ोटो हो ताकि हम उसकी तुलना आपकी वेरीफिकेशन फ़ोटो से कर सकें।
- आपको अपनी मौजूदा प्रोफ़ाइल फ़ोटो से पोज़ या लुक को हूबहू नकल करने की ज़रूरत नहीं है। फ़ोटो वेरीफिकेशन के दौरान दिखाए गए पोज़ और हाथ के इशारे की ही नकल करें।
वेरीफिकेशन में समस्या पेश आ रही है
यदि वेरीफिकेशन पेज लोड नहीं हो रहा है या आगे नहीं बढ़ रहा है:
- Bumble ऐप को ज़बरदस्ती बंद करके दोबारा खोलें।
- Wi-Fi और मोबाइल डेटा के बीच स्विच करें।
- अपने डिवाइस को रीस्टार्ट करें और दोबारा कोशिश करें।
वेरीफिकेशन स्वीकार नहीं हुआ
आपके पास फ़ोटो वेरीफिकेशन पूरा करने के लिए अधिकतम 3 प्रयास होंगे। यदि आपका वेरीफिकेशन स्वीकार नहीं होता है:
- बेहतर रोशनी में दुबारा कोशिश करें और सुनिश्चित करें कि आपका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हो।
- दोबारा जांच लें कि आप स्क्रीन पर दिखाए गए पोज़ और हाथ के हावभाव दोनों की सही ढंग से नकल कर रहे हैं।
- सुनिश्चित करें कि आपकी प्रोफ़ाइल में कम से कम एक स्पष्ट, बिना किसी रुकावट वाली, पूरे चेहरे की फ़ोटो शामिल हो।
- यदि आपने अपने सभी प्रयास कर लिए हैं और फिर भी फ़ोटो वेरीफिकेशन पास नहीं कर पा रहे हैं, कृपया हमसे संपर्क करें।
यदि आपकी सब्सक्रिपशन ऐक्टिव है और वेरीफिकेशन के सभी प्रयास करने के बाद भी आप अपने अकाउंट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो आपका सब्सक्रिपशन रिनयू नहीं होगी। आप यहां दिए गए चरणों का पालन करके कभी भी रिफ़ंड का अनुरोध कर सकते हैं।
यदि आपको अपने अकाउंट तक दोबारा पहुंच मिल जाती है, तो आपको अपनी सब्सक्रिपशन अवधि के शेष समय के लिए Premium+ सुविधाओं का ऐक्सेस मिलता रहेगा।
कृपया ध्यान दें: यह Apple के माध्यम से खरीदी गई सब्सक्रिप्शन पर लागू नहीं होता है। यदि आपने Apple के माध्यम से सब्सक्राइब किया है, तो आपको अपने सब्सक्रिपशन या रिफ़ंड के बारे में सीधे Apple से संपर्क करना होगा।